Uncategorized

भारतीय तटरक्षक बल ने दिखाई हिम्मत, लाइबेरियाई जहाज के 24 सदस्यों को बचाया

भारतीय तटरक्षक बल ने कोच्चि तट पर अपनी बहादुरी का परिणाम दिया है . यहां पर समुद्र में डूब रहे लाइबेरिया के झंडे वाले कंटेनर जहाज के सभी 24 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया । यह जहाज कोच्चि से लगभग 38 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में पलट गया था। बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना के जहाज INS सुजाता ने बचाव अभियान में हिस्सा लिया और रविवार सुबह तक जहाज पर फंसे तीन चालक दल के सदस्यों को बचा लिया। इससे पहले 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार जहाज के पलटने का कारण एक होल्ड में पानी भर जाना था। सभी चालक दल अब सुरक्षित हैं और तटरक्षक बल स्थिति का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई कर रहा है। MSC ELSA 3, जो लगभग 184 मीटर लंबा है, 23 मई को विझिनजाम बंदरगाह से रवाना हुआ था और 24 मई को कोच्चि पहुंचने वाला था।