Jobs

भारतीय सेना ने टेक्निकल एंट्री स्कीम के तहत निकाली भर्ती, 12 जून लास्ट डेट

भारतीय सेना ने 10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (TES-54) के जरिए जनवरी 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. भारतीय सेना ने 90 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए पंजीकरण करने की लास्ट डेट 12 जून 2025.

ये कर सकते हैं आवेदन?

इस स्कीम के तहत केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) से पास की हो और जेईई मेन 2025 में शामिल हुए हों.

आयु सीमा

उम्मीदवार की उम्र 16 साल 6 महीने से लेकर 19 साल 6 महीने के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट बेस्ड होगी, जिसमें ये स्टेप्स शामिल होंगे-

जेईई मेन स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग

SSB इंटरव्यू

मेडिकल टेस्ट

इन सभी चरणों को पास करने के बाद ही उम्मीदवार को फाइनल सिलेक्शन मिलेगा.

ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं.

इसके बाद “Officers Entry Apply/Login” पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन करें.

अब अपनी पूरी जानकारी सही-सही भरें.

इसके बाद दस्तावेज जैसे 12वीं की मार्कशीट और फोटो अपलोड करें.

फिर फॉर्म सबमिट करें.

अंत में फॉर्म का एक प्रिंटआउट रख लें.