Sports

भारत बनाम साउथ अफ्रीका: सुपर-8 में हाई-वोल्टेज भिड़ंत आज

टी20 वर्ल्ड कप के 43वें मुकाबले में आज भारत और साउथ अफ्रीका आमने-सामने होंगे। सुपर-8 चरण का यह दोनों टीमों का पहला मैच है, जो अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7 बजे डाली जाएगी। फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

पिच रिपोर्ट

अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिलती है, जबकि मैच आगे बढ़ने पर स्पिनर भी असरदार साबित होते हैं। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है, जिससे बड़े शॉट खेलने में मदद मिलती है। इस मैदान पर अब तक 15 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें 10 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। औसत स्कोर 170 से 190 रन के बीच रहता है, जिससे हाई-स्कोरिंग मैच की संभावना बनती है।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, आज अहमदाबाद में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और नमी लगभग 72 प्रतिशत रह सकती है। हल्की हवा भी चलने का अनुमान है, जिससे खिलाड़ियों को थोड़ी राहत मिलेगी।

संभावित प्लेइंग-11

भारत की संभावित टीम: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।

साउथ अफ्रीका की संभावित टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, मार्को जेनसन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।