National

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ एक और एक्शन, सभी इंपोर्ट पर लगाई रोक

जम्मू -कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया है। अब बताया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान से सारे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। वाणिज्य मंत्रालय ने नोटिस जारी करते हुए इस प्रतिबंध को जल्द से जल्द लागू करने का आदेश दिया है। 2 मई को जारी किए गए इस नोटिस के अनुसार विदेश व्यापार नीति (एफटीपी) 2023 में एक प्रावधान जोड़ा गया है, जिसके तहत पाकिस्तान से आने वाले सभी तरह के आयात रोक दिए गए हैं।

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पाकिस्तान से आने वाले या वहां से निर्यात किए जाने वाले सभी सामानों का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष आयात, चाहे स्वतंत्र रूप से आयात योग्य हो या अन्यथा अनुमति प्राप्त हो, तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक बैन रहेगा। यह प्रतिबंध राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक नीति के हित में लगाया गया है। इस प्रतिबंध के किसी भी अपवाद के लिए भारत सरकार की पूर्व स्वीकृति की आवश्यकता होगी।