Sports

भारत को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए ऋषभ पंत

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैंचों की सीरीज में भारत को बड़ा झटका लगा है. विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पैर की अंगुली में चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. चौथे ट्स्ट मैच के पहले क्रिस वोक्स की गेंद पंत के दाहिने पैर की अंगुली में जा लगी,जिसके बाद वह 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हो गए. मेडिकल जांच में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है और उन्हें करीब छह हफ्ते तक आराम की सलाह दी गई है.

पारी में पंत 37 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, जब रिवर्स स्वीप के प्रयास में गेंद आकर उनके पैर पर लगी. भारतीय पारी के 68वें ओवर में क्रिस वोक्स की गेंद उनके दाहिने पैर पर लगी. इसके बाद वह जमीन पर ही लेट गए और काफी दर्द में दिखे थे. फीजियो के आने पर भी वह दर्द से कराहते दिखे थे. फिर उन्हें उठाकर ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन वह चल नहीं सके. फिर उन्हें एंबुलेंस में ले जाया गया. पंत के दाहिने पैर से खून रिसता हुआ देखा गया, साथ ही शरीर के उस हिस्से में काफी सूजन भी थी.