14 सितंबर को एशिया कप 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में होने जा रहा है. इस हाई-वोल्टेज मैच का इंतजार करोड़ों क्रिकेट फैन्स को है, लेकिन बड़ा सवाल ये है-कौन मारेगा बाज़ी?
आंकड़ों में कौन भारी?
टी20 में भारत और पाकिस्तान ने अब तक 13 बार भिड़ंत की है, जिसमें भारत ने 9 मुकाबले जीते जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 बार जीत पाया। वनडे फॉर्मेट में एशिया कप में भारत ने 15 में से 8 मैच जीते, पाकिस्तान ने 5 और दो मैच बेनतीजा रहे. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ एशिया कप में आखिरी वनडे जीत 2014 में मिली थी.
टीम इंडिया का दमदार फॉर्म
भारत इस वक्त दुनिया की नंबर 1 टी20 टीम है. अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या जैसे तूफानी बल्लेबाज़ों के साथ-साथ कुलदीप यादव, बुमराह और अर्शदीप जैसे घातक गेंदबाज़ फुल फॉर्म में हैं.
पाकिस्तान की तैयारियां भी जबरदस्त
पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले टी20 ट्राई सीरीज़ जीतकर लय में वापसी की है. हालांकि, दुबई में उसका रिकॉर्ड हालिया मैचों में कमजोर रहा है. अब सबकी नजरें 14 सितंबर पर टिकी हैं- क्या भारत फिर से पाकिस्तान पर भारी पड़ेगा, या इस बार इतिहास बदलेगा?









