Sports

IND vs AUS: शुभमन गिल बने वनडे कप्तान, रोहित-विराट की वापसी

टीम इंडिया 19 अक्टूबर से 8 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. इस दौरे में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे. बीसीसीआई ने इस दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली ने वनडे टीम में वापसी की है. यह दोनों दिग्गज खिलाड़ी आईपीएल 2025 के बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैचों में नजर आएंगे.

टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वनडे टीम के नए कप्तान शुभमन गिल होंगे, जो टेस्ट टीम के साथ-साथ वनडे टीम का भी नेतृत्व करेंगे. इससे रोहित शर्मा अब केवल बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा होंगे. रोहित को आखिरी बार दिसंबर 2021 में टीम में खिलाड़ी के तौर पर चुना गया था. इस दौरे पर जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है, क्योंकि वह अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रहे हैं. वहीं, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं होंगे.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राण, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुल जुरेल, यशस्वी जायसवाल.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.