Bihar National

बिहार में एक पिता ने बच्चों को दूध में दिया जहर, तीन की मौत

बिहार के भोजपुर जिले के बेलवनिया गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक कलयुगी पिता ने अपने चार बच्चों को दूध में जहर पिलाया और खूद भी जहर खा लिया. जहरीला दूध पीने से तीन बच्चों की मौत हो गई है. जबकि एक बच्चे और उसके पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बिहिया थाने के दारोगा भगत यादव ने बताया कि जहर खाने से तीन बच्चों की मौत हुई है, लेकिन इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है. परिजनों से बातचीत के बाद ही कुछ साफ हो सकेगा. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि अरविंद की पत्नी की पिछले साल मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद से वह उदास और गुमसुम रहता था. आशंका है कि तनाव के चलते उसने पहले अपने बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी खाकर आत्महत्या की कोशिश की.