Jobs

IBPS ने जारी किया 2026-27 का बैंकिंग एग्जाम कैलेंडर, PO, Clerk और SO की संभावित तारीखें घोषित

इंस्टीट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने 2026-27 के लिए ऑफिशियल एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में बैंक PO, क्लर्क, SO और RRB से जुड़े सभी प्रमुख एग्जाम्स की संभावित तारीखें शामिल हैं। यह कदम बैंकिंग की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी मदद साबित होगा। कैलेंडर के मुताबिक, अगस्त 2026 से बैंकिंग क्षेत्र के सबसे बड़े एग्जाम्स शुरू होंगे और जनवरी 2027 तक जारी रहेंगे। सभी प्री और मेन एग्जाम ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। IBPS PO प्री-एग्जाम 22 और 23 अगस्त, 2026 को होने वाला है, जबकि मेन एग्जाम 4 अक्टूबर, 2026 को आयोजित होगा।

इसी तरह, IBPS SO प्री-एग्जाम 29 अगस्त और मेन एग्जाम 1 नवंबर, 2026 को होंगे। IBPS क्लर्क प्री-एग्जाम 10 और 11 अक्टूबर, 2026 और मेन 27 दिसंबर, 2026 को निर्धारित हैं। RRB अधिकारी और ऑफिस असिस्टेंट के एग्जाम भी दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में आयोजित किए जाएंगे। IBPS ने अभ्यर्थियों से कहा है कि कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित हैं और फाइनल डेट्स ऑफिशियल नोटिफिकेशन में घोषित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इन तारीखों के अनुसार अपनी तैयारी का शेड्यूल बनाएं और समय प्रबंधन के साथ प्री और मेन एग्जाम की तैयारी करें।