National

IB के निदेशक तपन डेका को मिला एक साल का सेवा विस्तार

केंद्र सरकार ने इंटेलिजेंस ब्यूरो के निदेशक तपन डेका को एख साल का सेवा विस्तार दिया है. मंत्रिमंडलीय नियुक्ति समिति उनके सेवा विस्तार को मंजूरी दी है. बता दे कि तपन डेका 1988 बैच के हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्हों जून 2022 में आईबी निदेशक नियुक्त किया गया था.

तपन डेका को आतंकवाद विरोधी अभियानों और खुफिया तंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. उनके नेतृत्व में IB ने कई अहम आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती मिली. कार्यकाल विस्तार का निर्णय गृह मंत्रालय की सिफारिश और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद लिया गया.