पति की कर डाली हत्या, बेटी से कहा हार्ट अटैक से हुई मौत, महिला गिरफ्तार

न्यूज़ फिल्क्स भारत। कर्नाटक के बेलगावी में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने दो साथियों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर डाली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर दिया है और मामलें की जाँच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उमा पद्मन्नावर को उसकी बेटी संजना की शिकायत पर गिरफ्तार किया। संजना को संदेह था कि उसके पिता संतोष पद्मन्नावर की हत्या की गई है। आरोपी मां उमा ने अपनी बेटी से कहा था कि दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है। वहीं, बेटी की शिकायत पर मालमारुति पुलिस ने मामला दर्ज किया और शव को फिर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम किया गया।

पुलिस द्वारा उमा से पूछताछ में पता चला कि उसने अपने दो साथियों शोभित गौड़ा और पवन के साथ मिलकर मर्डर की इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस को संदेह है कि उमा और शोभित के बीच अवैध संबंध थे, जो अपराध के पीछे का कारण हो सकता है। पुलिस ने शोभित और पवन को मंगलुरु से गिरफ्तार किया, जहां वे हत्या के बाद भाग गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उमा ने 9 अक्टूबर की रात अपने पति को नींद की गोलियां दीं। फिर, तीनों आरोपियों ने तकिए से उसका गला घोंटकर उसे मार डाला। महिला ने बताया कि उसके पति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। अगले दिन उसे दफना दिया गया। 47 वर्षीय संतोष पद्मन्नावर का पैसे उधार देने और रियल एस्टेट का कारोबार में था। बेंगलुरु में पढ़ने वाली संजना को खबर मिली कि उसके पिता की 9 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।

error: Content is protected !!