Himachal Shimla

HRTC के कर्मचारियों की प्रबंधन से वार्ता विफल, दी चक्का जाम की चेतावनी

एचआरटीसी के चालक और परिचालक संघ की आज शिमला में HRTC  एमडी के साथ वार्ता विफल रही। चालकों और परिचालकों का 65 महीनों का नाइट ओवरटाइम लंबित पड़ा है साथ ही एरियर डीए का भुगतान भी नहीं किया गया है। लंबे समय से चालक परिचालक अपने भत्तों की मांग कर रहे हैं। सरकार से साथ कई मर्तबा वार्ता भी हो चुकी है जो सिरे नहीं चढ़ी। जिसके चलते गुस्साए HRTC  के चालकों और परिचालकों ने सरकार को 6 मार्च तक का समय दिया गया है। जिसके बाद चालक परिचालक संघ ने चक्का जाम की चेतावनी दी है।

वहीं, चालक संघ के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रबंधन के साथ आज वार्ता हुई है लेकिन उसमें कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इससे पहले भी सरकार व प्रबंधन के साथ कोई भी वार्ता सिरे नहीं चढ़ सकी। उन्होंने कहा कि अब आश्वासनों से बात नहीं बनेगी। 6 मार्च से पहले अगर भत्तों की अदायगी नहीं की गई तो 6 मार्च को बैठक करेंगे और चक्का जाम से भी पीछे नही हटेंगे।