National

शेख हसीना भारत में कब तक रहेंगी, विदेश मंत्री जयशंकर ने दिया जवाब

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले साल 5 अगस्त से भारत में हैं और उनकी वापसी को लेकर अभी कोई स्पष्ट योजना नहीं है। बांग्लादेश की सरकार ने दो बार आधिकारिक रूप से उनकी प्रत्यर्पण की मांग की है, लेकिन भारत सरकार ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में कहा कि शेख हसीना का भारत में रहना उन विशेष परिस्थितियों पर निर्भर है, जिनके चलते वह भारत आई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में अंतिम निर्णय शेख हसीना को ही करना होगा।

बता दें कि 17 नवंबर को बांग्लादेश की ट्रिब्यूनल कोर्ट ने शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को मानवता के खिलाफ अपराध में दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई थी। इसी बीच दोनों नेताओं को भारत में गुप्त रूप से सुरक्षित रखा गया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने इसी मंच पर पाकिस्तान की सेना पर भी टिप्पणी की और कहा कि भारत की समस्याओं की जड़ वहां की सेना की पुरानी मानसिकता में है, जिसमें आतंकवाद को “अच्छा” और “बुरा” मानने की कोशिश की जाती रही है।