हनी सिंह अपने म्यूजिकल टूर ‘माय स्टोरी इंडिया चैप्टर’ के चलते इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन पुणे के फैंस के लिए हाल ही में एक निराशाजनक खबर सामने आई है। 4 अप्रैल को पुणे में होने वाला उनका कॉन्सर्ट अब पोस्टपोन कर दिया गया है। हनी सिंह ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस अपडेट को शेयर किया।
रैपर ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज, खासकर बारिश और तूफान की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा, “फैंस!!! शनिवार (04.04.2026) के लिए सारे टिकट बिक जाने के बावजूद, हमें बारिश और तूफान की आशंका के चलते शो को 18.04.2026 के लिए रीशेड्यूल करना पड़ा है। ये फैसला सरकारी एडवाइजरी के मुताबिक लिया गया है, क्योंकि मेरे फैंस की सुरक्षा मेरी सबसे बड़ी प्रायोरिटी है। खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख के लिए वैलिड रहेंगे।” हनी सिंह ने अपने पोस्ट के साथ महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जारी एक प्रेस नोट भी साझा किया। इस नए शेड्यूल के मुताबिक, फैंस को अब बस दो हफ्ते और इंतजार करना होगा।
इसके अलावा, हनी सिंह और बादशाह का 20 साल पुराना गाना ‘वॉल्यूम 1’ हाल ही में बैन किया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने इस गाने के लिरिक्स को लेकर सिंगर्स को फटकार लगाते हुए सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से इसे हटाने का आदेश दिया। इस खबर के बाद हनी सिंह की पॉपुलैरिटी और चर्चा में और भी इजाफा हुआ। हनी सिंह का ‘माय स्टोरी इंडिया चैप्टर’ टूर 14 मार्च को दिल्ली से शुरू हुआ था और अब फैंस को उम्मीद है कि 18 अप्रैल को पुणे में उनका शो सुरक्षित और शानदार तरीके से होगा।









