Punjab

पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम: जालंधर में स्थापित होगा श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र, सरकार ने 10 करोड़ रुपये में खरीदी भूमि

पंजाब सरकार ने जालंधर में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। यह केंद्र गुरु रविदास जी के समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि केंद्र के लिए कुल 9 एकड़ से अधिक भूमि खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और विचारधारा के संरक्षण, अध्ययन और प्रचार का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में राज्य सरकार इस पहल को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ा रही है।

चीमा ने भूमि खरीद की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तीन अलग-अलग रजिस्ट्रियों के माध्यम से कुल 76 कनाल 19 मरले भूमि खरीदी गई। इसमें गांव नौगजा की रजिस्ट्री (64 कनाल 5 मरले) की लागत ₹5,40,98,500, गांव फरीदपुर की पहली रजिस्ट्री (2 कनाल) ₹16,74,000 और दूसरी रजिस्ट्री (10 कनाल 14 मरले) ₹1,44,62,150 रही। कुल लागत ₹7,02,54,659 हुई।

उन्होंने कहा कि यह अध्ययन केंद्र आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा और युवाओं को इतिहास, सामाजिक समानता और आर्थिक न्याय की दिशा में शिक्षित करने में मदद करेगा। यह पहल सामाजिक-सांस्कृतिक विकास और शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है।