न्यूज़ फ्लिक्स भारत। हिमाचल प्रदेश सरकार ने HAS अधिकारियों के बाद अब HPS अधिकारियों के तबादलें के आदेश भी जारी किए है। इस सन्दर्भ में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। जारी अधिसूचना में में एचपीएस अधिकारी विनोद कुमार-1 को सहायक महानिरीक्षक , यातायात, पर्यटन और रेलवे के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीँ नियुक्ति का इंतजार कर रहे एचपीएस अधिकारी सुशील कुमार SP कारागार शिमला नियुक्त किया गया है।
इसी तरह से पंकज शर्मा को पुलिस अधीक्षक (कल्याण) पुलिस मुख्यालय, सुरेश कुमार कमांडेंट प्रथम बटालियन होमगार्ड किन्नौर, तसोम दत्त को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह, अमर सिंह को उप पुलिस अधीक्षक प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस बटालियन जुन्गा, शक्ति सिंह को उप पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) शिमला, अजय कुमार-2 को उप पुलिस अधीक्षक द्वितीय भारतीय रिजर्व बटालियन सकोह, विक्रम चौहान को उप पुलिस अधीक्षक अपराध(सीआईडी) शिमला, देव राज को एसडीपीओ पधर, संजीव कुमार-वी को एसडीपीओ धर्मपुर मंडी, ओम प्रकाश को उप पुलिस अधीक्षक तृतीय भारतीय रिजर्व बटालियन पंडोह व दिनेश कुमार को उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मंडी तैनात किया गया है।
