हिमाचल के CM सुक्खू बोले , केंद्र सरकार तुर्की से सेब आयात पर लगाए पूर्ण प्रतिबंध

पाकिस्तान भारत के बीच युद्ध में तुर्की द्वारा पाकिस्तान का साथ देने पर देश मे तुर्की से सेब आयात पर प्रतिबंध लगाने की मांग उठ रही है। वही हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने भी केंद्र सरकार से तुर्की से सेब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई है।इसको लेकर मुख्यमंत्री पत्र भी लिखेगे ओर 24 मई को प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक में तुर्की के सेब पर प्रतिबंध लगाने का मामला उठाएंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने कहा कि बाहरी देश से आ रहे सेब से हिमाचल को नुकसान हो रहा है। बाहरी देशो से सेब आने से बागवानों को सेब के उचित मूल्य नही मिल पा रहे है।जब बाहरी देशोंके सेब आता है तो सब के दाम एकदम गिर जाते है। हिमाचल ही नही उत्तराखण्ड कश्मीर के सेब पर भी असर पड़ता है। बागवान पूरा साल मेहनत करते है लेकिन जब सेब मंडी में पहुचता है तो उन्हें दाम नही मिलता है। ऐसे में भारत सरकार को विदेश से आने वाले सेब आयात शुल्क को बढ़ाना चाहिए और तुर्की के सेब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना चाहिए। इसको लेकर वे प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखेगे ओर 24 मई को होने वाली बैठक में भी इस मामले को उठाया जाएगा।

वही उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में हुए हमले के बाद भारत पाकिस्तान युद्ध के बाद हिमाचल में पर्यटक की काफी कमी देखी जा रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पूरी तरह से सुरक्षित है और पर्यटक बिना किसी भय के हिमाचल आ सकते है और यहां के शुद्ध वातावरण का लुत्फ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि हिमाचल शांतिप्रिय प्रदेश है ऐसे में पर्यटकों को घबराने की जरूरत नही है।

error: Content is protected !!