पहाड़ों पर गर्मी का सितम, हिमाचल में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

पूरे उत्तर भारत में गर्मियां अपने चरम पर है। ऐसे में गर्म हवाओं का असर अब अक्सर सर्द रहने वाले पहाड़ों पर भी देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में भी तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौजूदा सीजन में तापमान रोज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हीट वेव को देखते हुए में मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों की रानी शिमला में भी तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसके चलते दिन के समय रिज मैदान और माल रोड पर निकलना मुश्किल हो रहा है। वहीं, गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक काफी तादात में शिमला पहुच रहे है। लेकिन बाहरी राज्यों से आ रहे हैं पर्यटकों को यहां पर गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गर्मी से बचने के लिए पर्यटक पेड़ की छांव में बैठने हुए नजर आ रहे है साथ ही आइसक्रीम ओर ठंडे पानी का सहारा ले रहे है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। ऊना, कांगड़ा,मंडी, कुल्लू, सुंदरनगर,धर्मशाला,भुंतर,मनाली इन क्षेत्रों में हीट वेव दर्ज की गई है। गत 24 घण्टों के दौरान ऊना का तापमान सबसे अधिक 44.2 डिग्री दर्ज किया गया,जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। प्रदेश भर ऊना,बिलासपुर सोलन,शिमला,बिलासपुर व कांगड़ा में अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री अधिक चल रहे हैं। 11 से 13 जून तक पूरे प्रदेश भर में मौसम साफ बना रहेगा इस दौरान ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर कांगड़ा शिमला सोलन में हीट वेव दर्ज की जा सकती है। विभाग द्वारा 11 व 12 जून को ऊना,कांगड़ा,मंडी में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

error: Content is protected !!