हिमाचल के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप, ऊना में पारा 40 के पार

हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्र ऊना और पांवटा में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। यहां पर तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया है। अप्रैल महीने में गर्मी ने इस तरह से लोगों को परेशान कर दिया है तो मई व जून के महीने में क्या होगा। हर कोई इसके बारे में सोच रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को ऊना और पांवटा में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं प्रदेश के कई और मैदानी इलाके हैं जहां का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। सुन्दरनगर का तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है तो वहीं मंडी में 36.2, कांगड़ा में 36.9, हमीरपुर में 36.8,नाहन में 35.1 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन चार दिन मैदानी इलाकों में मौसम इसी तरह से बना रहेगा और पहली मई से एक बार फिर मौसम खराब हो सकता है। वहीं अभी ऊंचाई वाले स्थानों पर बारिश की आशंका है।

error: Content is protected !!