दिल्ली सहित कई राज्यों में बढ़ने लगी गर्मी, मार्च में जून की गर्मी जैसा अहसास

दिल्ली में अब भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू होने लगा है। मार्च महीने में ही अब लोगों को जून की गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ने वाली है। इस दौरान उत्तर भारत पर गर्मी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि किस राज्य का मौसम कैसा रहने वाला है।

राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। यहां रोजाना तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी और बढ़ रही है। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को आसमान से आग बरसती हुई महसूस हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं, न्यूनतम तापमान के 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को तेज धूप खिलने के साथ-साथ गर्म हवाएं भी चल सकती हैं जिससे दिल्ली के लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। इसलिए इस गर्मी से बचने के लिए पानी की बोतल और छाता हमेशा साथ रखें।

error: Content is protected !!