National

क्रेडिट स्कोर 650 है और चाहिए ₹5 लाख लोन? जानिए क्या सच में मिल सकता है लोन

आजकल बहुत से युवा अपने सपने पूरे करने के लिए लोन लेने की सोचते हैं – चाहे वो बिजनेस शुरू करना हो, घर खरीदना हो या गाड़ी लेनी हो. लेकिन अगर आपका क्रेडिट स्कोर सिर्फ 650 है और आपको ₹5 लाख का लोन चाहिए, तो बैंक बिना सोचे-समझे पैसा नहीं देंगे. 650 का स्कोर “मध्यम” कैटेगरी में आता है, जो बैंकों के लिए थोड़ा रिस्की माना जाता है. इसका मतलब हो सकता है कि आपने पहले किसी लोन या क्रेडिट कार्ड की EMI समय पर नहीं चुकाई हो. ऐसे में बैंक लोन देने से पहले कड़ी शर्तें लगा सकते हैं:

ब्याज दर ज्यादा होगी

लोन मंजूरी में ज्यादा समय लगेगा

अधिक दस्तावेज़ मांगे जा सकते हैं

क्या RBI ने कोई स्कोर तय किया है?

नहीं, रिजर्व बैंक ने लोन के लिए कोई न्यूनतम स्कोर तय नहीं किया है. लेकिन बैंक आमतौर पर 750 या उससे ऊपर के स्कोर को भरोसेमंद मानते हैं.

अगर इनकम अच्छी हो तो?

हां, अगर आपकी सैलरी ₹70,000-₹80,000 प्रति माह है और नौकरी स्थिर है, तो बैंक आपको ₹5 लाख तक का लोन दे सकते हैं, भले ही स्कोर 650 हो.

क्रेडिट स्कोर कैसे सुधारें?

समय पर EMI और बिल चुकाएं

नए लोन से बचें

क्रेडिट कार्ड लिमिट का कम इस्तेमाल करें