राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को गोवा, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लिए नए राज्यपाल और उपराज्यपाल की नियुक्तियों की घोषणा की है .पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि प्रोफेसर अशिम कुमार घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है।इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

National
हरियाणा-गोवा को मिले नए राज्यपाल, कविंदर गुप्ता बने लद्दाख के उपराज्यपाल
- by Vineet Kumar
- July 14, 2025
- Less than a minute
- 7 months ago








