Haryana

हरियाणा विधानसभा चुनाव: सुबह 9.30 बजे तक हुआ 10 फीसदी मतदान

न्यूज़ फ्लिक्स भारत,हरियाणा। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों  के लिए मतदान शुरु हो गया है. सीएम नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और अनिल विज सहित 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतदाता शाम 6 बजे तक वोट डाल सकेंगे. इस चुनाव में दो करोड़ से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे. वहीं सुबह 9.30 बजे तक करीब 10 फीसदी मतदान हो चुका है.

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 225 कंपनियां सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं और फ्लाइंग स्क्वॉड की 500 टीमें तैनात की गई हैं. शनिवार शाम तक सभी 1031 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी, जिनमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार हैं. 462 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव में 68.31 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार चुनाव आयोग ने 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा है. जबकि मई में हुए लोकसभा चुनाव में 64.80 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसको देखते हुए मतदान प्रतिशत को बढ़ाना चुनाव आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती है.