Business National

GST Council Meeting: पुरानी गाड़ियां हुई महंगी, पॉपकॉर्न पर लगेगा टैक्स

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। राजस्थान के जैसलमेर में शनिवार को GST काउंसिल की 55वीं बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की. GST काउंसिल की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. बता दें कि ऑटोक्लेव्ड एरेटेड कंक्रीट (AAC) ब्लॉक्स पर 50 फीसदी से अधिक फ्लाई ऐश होता है, उसे एचएड कोड 6815 के तहत रखा गया है. जिसके बाद जीएसटी को 18 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया जाएगा.

बैठक में फोर्टिफाइड चावल पर 5 फीसदी GST लगाने का फैसला लिया गया है. वहीं, साधारण नमक और मसालों से बनाए गए पॉपकॉर्न, जिन पर पैकेज्ड और लेबल्ड नहीं है, इन पर 5 फीसदी और पैकेज्ड और लेबल्ड होने पर GST 12 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, चीनी जैसे कारमेल से तैयार पॉपकॉर्न को ‘चीनी कन्फेक्शनरी’ की कैटेगरी में रखा गया है. जिस पर 18 फीसदी GST लगाया जाएगा.

जीएसटी काउंसिल की बैठक में पुरानी गाड़ियों इसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं. इनकी बिक्री पर GST दर बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी गई है जो पहले सिर्फ 12 प्रतिशत थी. हालांकि, बीमा मामलों पर निर्णय को फिलहाल टाल दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक में सहमति नहीं बन पाई थी, इसलिए इसे आगे की जांच के लिए भेज दिया गया है.

बता दें कि जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में 148 वस्तुओं पर लग रही टैक्स दरों में संशोधन करने पर विचार किया गया. जिनमें लग्जरी वस्तुओं जैसे घड़ियां, पेन, जूते और कपड़ों पर टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है. इसके साथ ही सिन गुड्स के लिए अलग 35 फीसदी टैक्स स्लैब की शुरुआत पर चर्चा होने की भी बात सामने आई थी. इसके अलावा फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स जैसे स्विगी, ज़ोमैटो पर टैक्स दर को 18 फीसदी से कम कर 5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा गया था.

वही, GST काउंसिल की इस बैठक में जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के प्रीमियम पर टैक्स घटाने के फैसले को टाल दिया गया. बैठक में तय किया गया कि इस बारे में कुछ और तकनीकि पहलुओं को दूर करने की जरूरत है इसलिए इस पर आगे विचार करने का काम जीओएम को सौंपा जाएगा.