गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लॉयन्स क्लब द्वारा आयोजित 53वें ISAME (इंडिया, साउथ एशिया एंड मिडिल ईस्ट) फोरम 2025 का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत सहित दक्षिण एशिया और मध्य-पूर्व के कई देशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच से वक्ताओं ने सेवा, मानवता और सामाजिक दायित्व जैसे विषयों पर सार्थक संवाद किया और लॉयन्स क्लब्स की वैश्विक भूमिका की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि लॉयन्स क्लब्स विश्वभर में एक सक्रिय, समर्पित और सेवाभावी स्वयंसेवी संगठन के रूप में कार्य कर रहा है और मानव कल्याण में इसका योगदान सराहनीय है। वक्ताओं ने कहा कि प्रगतिशील सोच, मजबूत प्रशासन और बेहतर सुशासन के कारण गुजरात अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजन के लिए एक पसंदीदा गंतव्य बनता जा रहा है। साथ ही वैश्विक आयोजनों ने राज्य को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान भी दिलाई है।









