यदि आप लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं या एलएलबी पूरी कर चुके हैं और एक प्रतिष्ठित कानूनी करियर की शुरुआत करना चाहते हैं, तो सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया आपके लिए शानदार अवसर लेकर आया है। सुप्रीम कोर्ट ने लॉ क्लर्क कम रिसर्च एसोसिएट भर्ती 2026 के तहत कुल 90 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस पद के जरिए उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट के जजों के साथ सीधे काम करने का अनुभव मिलेगा, जो भविष्य में कानूनी करियर को मजबूत आधार देता है।
इस भर्ती में चयनित सभी उम्मीदवारों की पोस्टिंग नई दिल्ली में होगी। पदों को विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है, जिसमें जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य वर्ग शामिल हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एलएलबी पास होना आवश्यक है। एलएलबी फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार की आयु 7 फरवरी 2026 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयनित अभ्यर्थियों को 65,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, सब्जेक्टिव टेस्ट और इंटरव्यू शामिल होंगे। आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होकर 7 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।









