Business

सोने की कीमत ने छुआ रिकॉर्ड स्तर, त्योहारों के बीच बढ़ी लोगों की चिंता

सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह एमसीएक्स (MCX) पर 1 लाख 21 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. लगातार छठे दिन आई इस तेजी ने निवेशकों और आम लोगों को हैरान कर दिया है. खासकर त्योहार और शादी-ब्याह के सीजन में सोने के महंगा होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है.

सोने की कीमतों में तेजी के कई बड़े कारण हैं. पहला, अमेरिका में आंशिक शटडाउन और आर्थिक अनिश्चितता. इससे वैश्विक बाजारों में डर बढ़ गया है और निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर बढ़ रहे हैं. दूसरा, अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावना है, जिससे डॉलर कमजोर हो सकता है और सोना और महंगा हो सकता है.

तीसरा, डॉलर इंडेक्स में बड़ी गिरावट आई है, जिससे भी सोने की कीमत बढ़ी है. इसके अलावा, इजराइल-फिलिस्तीन और रूस-यूक्रेन जैसे देशों के बीच तनाव और भारत में त्योहारों की मांग ने भी सोने की कीमत को ऊपर चढ़ाया है. विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल कीमतों में और तेजी रह सकती है, लेकिन ऊंचे भाव पर निवेश से पहले सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए.

आपके शहर में 24 कैरेट सोने का रेट (1 ग्राम):

दिल्ली – ₹12,207 | मुंबई – ₹12,202 | चेन्नई – ₹12,218 | कोलकाता – ₹12,202 | बेंगलुरु – ₹12,202 | केरल – ₹12,202 | पुणे – ₹12,202 | अहमदाबाद – ₹12,207.