Business National

सोना सस्ता, चांदी महंगी: हफ्ते की शुरुआत में सर्राफा बाजार में हलचल

सोमवार, 15 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सोने के दाम में मामूली गिरावट आई, जबकि चांदी थोड़ी महंगी हो गई. सुबह 10 बजे तक 22 कैरेट सोना 110 रुपये सस्ता होकर ₹100,568 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹109,710 प्रति 10 ग्राम हो गई. दूसरी ओर, चांदी 130 रुपये महंगी होकर ₹128,860 प्रति किलो पर पहुंच गई.

MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर भी यही रुख दिखा. यहां सोना ₹118 घटकर ₹109,252 प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि चांदी ₹127 बढ़कर ₹128,965 प्रति किलो हो गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार (US Comex) में सोने की कीमत $3.60 की गिरावट के साथ $3,682.80 प्रति औंस पर आ गई, जबकि चांदी $0.05 गिरकर $42.78 प्रति औंस रही.

देश के प्रमुख शहरों में भाव:

दिल्ली: 22 कैरेट सोना ₹100,238 | 24 कैरेट ₹109,350 | चांदी ₹128,340

मुंबई: 22 कैरेट ₹100,412 | 24 कैरेट ₹109,540 | चांदी ₹128,560

कोलकाता: 22 कैरेट ₹100,274 | 24 कैरेट ₹109,390 | चांदी ₹128,390

चेन्नई: 22 कैरेट ₹100,687 | 24 कैरेट ₹109,840 | चांदी ₹128,930

यदि आप सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो मौजूदा बदलावों पर नज़र रखना फायदेमंद हो सकता है.