National World

गोवा क्लब हादसा: फरार लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में, पासपोर्ट निलंबित

गोवा के अर्पोरा स्थित प्रसिद्ध नाइटक्लब Birch by Romeo Lane में 6 दिसंबर की रात लगी भीषण आग के मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में ले लिया गया है। दोनों पर आग की घटना के बाद भारत से फरार होने का आरोप है।

जांच में पता चला कि हादसे के कुछ ही घंटों बाद, रात 1:17 बजे लूथरा ब्रदर्स ने थाईलैंड के फुकेट के लिए फ्लाइट बुक कर ली थी और सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट से देश छोड़ दिया था। जब पुलिस और प्रशासन आग में फंसे लोगों को बचाने में जुटे थे तब दोनों देश से निकलने की तैयारी कर रहे थे।इस घटना में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी जिनमें 20 कर्मचारी और 5 पर्यटक शामिल थे।

मामले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। भारत ने दोनों पर शिकंजा कसते हुए इंटरपोल के जरिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया और विदेश मंत्रालय ने उनके पासपोर्ट को निलंबित कर दिया, जिसके बाद उनकी लोकेशन ट्रेस कर थाईलैंड में हिरासत संभव हो सकी। दोनों को जल्द ही भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

error: Content is protected !!