द फैमिली मैन’ के तीसरे सीजन ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में दर्शकों के बीच जबरदस्त पकड़ बना ली है। 21 नवंबर को रिलीज हुई यह स्पाई-एक्शन थ्रिलर लॉन्च वीक में ही भारत की साल की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेब सीरीज बन गई जिसे पहले सप्ताह में 75 मिलियन व्यूज़ मिले। यह इंडिया के 96 फीसदी पिनकोड तक पहुंची और फ्रैंचाइजी का अब तक का सबसे सफल सीजन साबित हुई। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि यूके, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, सिंगापुर और मलेशिया समेत 35 से ज्यादा देशों में यह टॉप 5 में जगह बनाकर ग्लोबल हिट हो गई। इसने न सिर्फ अपने दोनों पिछले सीजन बल्कि 2025 में प्राइम वीडियो के किसी भी टाइटल के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। डीटूआर फिल्म्स के बैनर तले बने इस सीजन में एक बार फिर मनोज बाजपेयी आइकॉनिक एजेंट श्रीकांत तिवारी के रूप में लौटे हैं। इस बार कहानी में नए चेहरों की एंट्री हुई है—जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर (मीरा), जबकि पिछली कास्ट में शामिल लोकप्रिय कलाकार शरीब हाशमी, प्रियमणि, अशलेशा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरि और गुल पनाग भी अपने किरदारों में वापस लौटे हैं। 2019 में शुरुआत से ही ‘द फैमिली मैन’ दर्शकों और क्रिटिक्स की पसंदीदा सीरीज रही है। लेकिन सीजन 3 की धमाकेदार ओपनिंग ने साफ कर दिया है कि इसकी लोकप्रियता अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही—यह फ्रैंचाइजी दुनिया भर में अपनी पकड़ लगातार और मजबूत कर रही है।

Entertainment
रिलीज के साथ ही छाई ‘द फैमिली मैन 3’, 35 देशों में टॉप 5 और भारत में सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज
- by Aakriti Sharma
- December 4, 2025
- Less than a minute
- 4 months ago








