ग्लोबल फायरपावर ने 2026 की सैन्य शक्ति रैंकिंग जारी कर दी है, जिसमें 145 देशों की सेनाओं का मूल्यांकन 60 से अधिक मानकों पर किया गया। इस सूची में अमेरिका ने एक बार फिर दुनिया की सबसे ताकतवर सेना का स्थान बरकरार रखा है। उसका PwrIndx स्कोर 0.0741 रहा और वह लगातार पहले नंबर पर बना हुआ है। रूस दूसरे और चीन तीसरे स्थान पर कायम हैं।
भारत ने भी अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखते हुए चौथा स्थान सुरक्षित रखा है, जबकि दक्षिण कोरिया पांचवें नंबर पर है। फ्रांस और जापान ने प्रदर्शन में सुधार करते हुए क्रमशः छठा और सातवां स्थान हासिल किया। इसके विपरीत ब्रिटेन की रैंकिंग में गिरावट आई और वह आठवें स्थान पर पहुंच गया। इटली ने दसवीं पोजिशन बरकरार रखी।
पाकिस्तान के लिए यह साल निराशाजनक रहा, क्योंकि वह 14वें स्थान तक फिसल गया। वहीं जर्मनी ने उल्लेखनीय सुधार दिखाते हुए 12वें स्थान पर छलांग लगाई। रिपोर्ट के अनुसार, PwrIndx स्कोर जितना कम होता है, देश की सैन्य ताकत उतनी अधिक मानी जाती है। 0.0000 आदर्श स्कोर है, लेकिन इसे हासिल करना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।









