Himachal Shimla

कर्मचारियों को तोहफा: हिमाचल सरकार ने विभिन्न वर्गों के मानदेय में की बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने दीवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों, आउटसोर्स वर्कर्स और जनप्रतिनिधियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने 21,115 मिड डे मील वर्कर्स का मानदेय 500 रुपये बढ़ाकर 5000 रुपये कर दिया है. एसएमसी शिक्षकों, टीजीटी, लेक्चरर, जेबीटी और वाटर कैरियर्स के मानदेय में भी 500 रुपये की वृद्धि की गई है.

दिहाड़ीदारों और पार्ट टाइम वर्कर्स की दिहाड़ी 25 रुपये बढ़ाकर अब 425 रुपये तय की गई है. पंचायत चौकीदारों को अब 8500 रुपये, राजस्व चौकीदारों को 6300 रुपये और लंबरदारों को 4500 रुपये मानदेय मिलेगा. पंचायती राज एवं शहरी निकाय प्रतिनिधियों के मानदेय में भी बढ़ोतरी की गई है. जिला परिषद अध्यक्ष का मानदेय 25,000 रुपये, उपाध्यक्ष का 19,000 रुपये, और ग्राम पंचायत प्रधान का 7500 रुपये कर दिया गया है.

वहीं, नगर निगम मेयर का मानदेय 25,000 रुपये, डिप्टी मेयर का 19,000 रुपये और पार्षदों का 9400 रुपये तय किया गया है. आउटसोर्स कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाकर 12,750 रुपये किया गया है, जबकि आईटी अध्यापकों और SPOs को भी बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा. इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे सरकार ने दिवाली से पहले राहत और खुशहाली का संदेश दिया है.