Entertainment

इस फ्राइडे एंटरटेनमेंट धमाका: ‘अस्सी’ से ‘केनेडी’ तक OTT और थिएटर पर नई रिलीज

शुक्रवार यानी 20 फरवरी को सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा पैकेज तैयार है। थिएटर से लेकर डिजिटल स्क्रीन तक अलग-अलग जॉनर की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं, जिनमें रोमांस, क्राइम, थ्रिलर और कॉमेडी का तड़का देखने को मिलेगा।

  1. सिनेमाघरों में तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ रिलीज होगी, जिसे अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है। यह फिल्म एक मर्डर केस पर आधारित है, जिसमें तापसी वकील की भूमिका में नजर आएंगी।
  2. इसी दिन सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ भी बड़े पर्दे पर दस्तक देगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर सीधा क्लैश देखने को मिलेगा।
  3. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी हलचल कम नहीं है। अनुराग कश्यप  की लिखी और निर्देशित क्राइम थ्रिलर ‘केनेडी’ ZEE5 पर स्ट्रीम होगी, जिसमें सनी लियानी और राहुल भट्ट  मुख्य भूमिकाओं में हैं।
  4.  इसी प्लेटफॉर्म पर कन्नड़ मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर वेब सीरीज ‘राक्षस’ भी रिलीज होगी, जिसमें मगरमच्छ के हमले से जुड़ी रहस्यमयी कहानी दिखाई जाएगी।
  5. इसके अलावा तमिल कॉमेडी फिल्म ‘लकी द सुपरस्टार’ भी 20 फरवरी को JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। इस भावनात्मक कहानी में G. V प्रकाश कुमार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जहां एक आवारा पपी एक परेशान परिवार की जिंदगी बदल देता है।

 कुल मिलाकर यह शुक्रवार एंटरटेनमेंट प्रेमियों के लिए भरपूर विकल्प लेकर आ रहा है, जहां थिएटर और ओटीटी दोनों पर दर्शकों को नया और विविध कंटेंट देखने को मिलेगा।