National Uttar Pradesh

यूपी पुलिस और PAC में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट की अहम बैठक हुई. इस बैठक में पूर्व अग्निवीरों के उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी में 20 प्रतिशत आरक्षण देने का अहम निर्णय लिया गया. साथ ही अस बैठक में औद्योगिक विकास, एमएसई, आईटी, पर्यटन, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई.

आज सुबह 11 बजे लखनऊ लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई. मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बैठक का एजेंडा जारी किया था. जिसमें गृह विभाग की ओर से पूर्व अग्निवीरों को पुलिस और पीएसी में आरक्षण देने के प्रस्ताव का जिक्र किया गया था.

पर्यटन विभाग में उत्तरप्रदेश बेड एंड ब्रेकफास्ट होम स्टे नीति को मंजूरी दी गई है जिसमें धार्मिक स्थानों पर लोगों को आसानी से रहने की व्यवस्था हो सके, अधिकतम 6 कमरों तक व 12 बेड तक को होम स्टे अंतर्गत माना जायेगा, अधिकतम 7 दिन तक रहने की व्यवस्था हो सकेगी, डीएम की अध्यक्षता में एक कमेटी इन होम स्टे का चयन करेगी.