Himachal

धर्मशाला के खनियारा में बाढ़, दो शव बरामद, सर्च ओप्रशन जारी

हिमाचल के धर्मशाला के खनियारा क्षेत्र में भारी बारिश से आई बाढ़ में अब तक नौ लोगों के लापता होने की सूचना है, जिसमें से दो शव बरामद किए जा चुके हैं। इनकी पहचान चंबा निवासी अभिषेक व दूसरे चैन सिंह निवासी डोडा जम्मू-कश्मीर के रूप में पहचान हुई है। इसके अलावा अन्य सात लापता लोगों को खोजने के लिए युद्ध स्तर पर सर्च अभियान चलाया गया है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि बाढ़ की चपेट में ओर भी कई लोग आए हुए शामिल हो सकते हैं।

इसके अतिरिक्त एक व्यक्ति को अपनी जान बचाने के प्रयास में जंगल की ओर भागते हुए देखा गया है, जिसे खोजने के लिए एक विशेष टीम को जंगल की ओर रवाना कर दी गई है। सुरक्षा के दृष्टिगत पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत बाकी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। जिला प्रशासन पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।