Jammu & Kashmir National

अमरनाथ गुफा में हुई प्रथम पूजा, जम्मू-कश्मीर के एलजी ने किए पहले दर्शन

अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले बुधवार को पवित्र गुफा में पहली पूजा की गई. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सबसे पहले अमरनाथ गुफा के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. बता दें कि इस साल 3 जुलाई से अमरानाथ यात्रा शुरू होने जा रही है. परंपरा के अनुसार यात्रा शुरू होने से पहले अमरनाथ गुफा में एक विशेष पूजा अर्चना की गई. इस पूजा में जम्मू कश्मीर के उपराजपाल मनोज सिन्हा और अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सभी बड़े अधिकारी मौजूद थे.

वहीं, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, आज बाबा अमरनाथ जी की प्रथम पूजा सम्पन्न हुई. तीन जुलाई से पवित्र अमरनाथ जी यात्रा शुरू होने वाली है. मैं महादेव के भक्तों से निवेदन करूंगा कि वे बड़ी से बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पधारें और बाबा का आशीर्वाद लें. हर हर महादेव!