पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर गोलीबारी

पश्चिम बंगाल के भाटपारा में पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने उनके आवास पर गोलीबारी की है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि बुधवार देर रात हुए हमले में एक युवक घायल हो गया। अर्जुन सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने कथित तौर पर हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वो मौके से भाग गए। बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा, “स्थिति अब नियंत्रण में है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह का हाथ है। पूर्व सांसद ने दावा किया, “उसने पुलिस के सामने ही गोलियां चलाईं। अंधाधुंध गोलीबारी और बमबाजी हुई।”

error: Content is protected !!