सोलन जिले के नालागढ़ स्थित औद्योगिक क्षेत्र में स्थित बीटा कैंसर इंजेक्शन फैक्ट्री में बीती रात अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसे ही ऊपरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट हुआ, आग तेजी से फैलने लगी। शुरुआत में प्रोडक्शन इंजेक्शन एरिया में आग लगी और धुआं उठते ही वहां काम कर रहे कर्मचारी तत्काल बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। आग से फैक्ट्री को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। धुआं उठते ही सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल विभाग की टीम ने काफी संघर्ष के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में किसी की जान को कोई खतरा नहीं हुआ, लेकिन एक मजदूर का दम घुटने के कारण हालत गंभीर हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है, जिसके बाद सही जानकारी दी जा सकेगी।
