Entertainment

‘Operation Sindoor’ पर बनेगी फिल्म, बड़े पर्दे पर दिखेगी सैन्य कार्रवाई की कहानी

फिल्ममेकर Vivek Agnihotri ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित होगी। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करेगी। इस प्रोजेक्ट में Bhushan Kumar भी शामिल हो गए हैं। फिल्म का निर्माण आई एम बुद्धा प्रोडक्शन और T-Series के बैनर तले किया जाएगा।

विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि फिल्म को पूरी सच्चाई और रिसर्च के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कहानी भारतीय सशस्त्र बलों के सहयोग और ग्राउंड लेवल रिसर्च पर आधारित है, जिसका उद्देश्य तथ्यों को सामने लाना है। वहीं, भूषण कुमार ने इस प्रोजेक्ट को एक जिम्मेदारी भरी कहानी बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को ईमानदारी और साहस के साथ दुनिया के सामने लाना जरूरी है। यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज के रूप में भी देखी जा रही है।