Crime Maharashtra National

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। पटौदी के नवाब और बॉलीबुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर हमला हुआ है. बांद्रा के सतगुरु शरण स्थित उनके घर में सुबह करीब 3 बजे चोर घुस गया था. उसने उनपर हमला किया. सैफ अली खान पर चाकू से 6 वार किए गए, जिसमें से 2 गहरे थे. हमले के बाद सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अभी उनकी हालत पर कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है.

वहीं, लीलावती अस्पताल के CEO नीरज उत्तमानी ने कहा, सैफ के शरीर पर कुल छह घाव थे और उनमें से दो गहरे थे. उनकी रीढ़ की हड्डी के पास एक घाव है. हम उनका इलाज कर रहे हैं. न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी उनका इलाज कर रहे हैं.

घटना के बाद मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच ने 3 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. तीनों ही कर्मचारी सैफ के घर में सुरक्षा का काम करते हैं. वहीं, सैफ की आधिकारिक टीम ने बयान जारी कर उनके घर पर चोरी के प्रयास की पुष्टि की है. उन्होंने मीडिया और प्रशंसकों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया है. बता दें कि पुलिस सैफ अली खान के मकान के CCTV और आसपास की इमारतों के CCTV फुटेज चेक कर रही है.