National Punjab

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 4 महीने 11 दिन बाद तोड़ा अनशन

किसानों की मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है. पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि भूखड़ताल कर रहे किसान नेता डल्लेवाल ने पानी पीकर अनशन तोड़ दिया है.

बता दें कि किसान नेता डल्लेवाल किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से अनशन पर थे.  डल्लेवाल 4 महीने 11 दिन तक भूखहड़ताल पर रहे. उनकी प्रमुख मांगों में स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करना, किसानों और कृषि मजदूरों के लिए पेंशन योजना, कृषि ऋण माफी, भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 की बहाली और 2020-21 किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसानों के परिजनों को मुआवजा देना शामिल है. वहीं, डल्लेवाल के अनशन को लेकर अभी तक किसान नेताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.