Delhi National Politics

‘अहंकार रावण का भी नहीं बचा था’, केजरीवाल की हार पर स्वाति मालीवाल

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की हार पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने तंज कसा है.  दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ रही है. वहीं, आम आदमी पार्टी को हार मिलना अब लगभग तय हो गया है. इस बीच, स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो पोस्ट किया. उन्होंने द्रौपदी चीरहरण की एक तस्वीर शेयर की. यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. दूसरे पोस्ट में लिखा, अहंकार रावण का भी नहीं बचा था.

बता दें कि आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल लगातार केजरीवाल पर दिल्ली को बर्बाद करने का आरोप लगाती रही हैं. वह दिल्ली में कई विधानसभाओं में जाकर दिल्ली सरकार की खामियों को उजागर कर चुकी हैं. वह हाल ही में केजरीवाल के आवास पर गंदा पानी और कूड़ा लेकर प्रदर्शन करने के लिए पहुंची थीं. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था.