National

बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 नक्सली ढेर, 2जवान घायल

न्यूज़ फ्लिक्स भारत। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया. वहीं, आईईडी ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट की चपेट में DRG के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि मुनगा के जंगल में DVCM दिनेश मोड़ियाम, आकाश हेमला, कंपनी नंबर 2 कमांडर वेल्ला, मिलिशिया प्लाटून कमांडर कमलू और अन्य 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी है. इस सूचना के बाद बुधवार की सुबह DRG की टीम को रवाना किया गया. मुनगा के जंगल में पूर्व से घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से काफी देर तक गोलीबारी होती रही. जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली भाग खड़े हुए.

वहीं, बीती रात ही नक्सलियों ने बीजापुर में ही बीजेपी के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी थी. बताया गया कि मृतक पुलिस के लिए मुखबिर का काम करता था. जिसके चलते नक्सली मंगलवार रात उसके घर में घुस आए और घर से बाहर ले जाकर उसकी हत्या कर दी. बीजेपी के इस कार्यकर्ता की पहचान कुडियाम माडो (35) के रूप में की गई है.