Himachal

हिमाचल के मंडी में लगे भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

हिमाचल के मंडी में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजकर 18 बजे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सुंदरनगर के जयदेवी क्षेत्र था। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 7 किलोमीटर नीचे था।

मंडी में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बताया जा रहा है कि इस भूकंप के झटकों के कारण किसी भी प्रकार के जनहानि या संपत्ति का नुक्सान होने की कोई सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने इलाके में स्थिति का जायजा लिया और राहत कार्यों को सुनिश्चित किया।