दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के Dwarka में हुए भीषण सड़क हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेश्रा की जान चली गई, जिससे उनकी सिंगल मदर इन्ना माकन सदमे में हैं। घटना 3 फरवरी देर रात की है, जब सेक्टर-11 इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो SUV ने पहले एक टैक्सी को टक्कर मारी और फिर साहिल की बाइक को कुचल दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी 19 वर्षीय चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था।
मां का आरोप है कि दुर्घटना के बाद उनका बेटा काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा, जबकि एंबुलेंस मौजूद थी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में उन्हें साहिल को निजी अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। पोस्टमार्टम के बाद ही शव सौंपा गया। इन्ना ने दावा किया कि जिस SUV से हादसा हुआ, उस पर पहले से 13 ओवरस्पीडिंग चालान थे। आरोपी को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बाद में बोर्ड परीक्षा के लिए अंतरिम जमानत मिल गई। मां अब अपने बेटे के लिए न्याय की मांग कर रही हैं।









