National

तबीयत खराब होने पर CM सुक्खू ने IGMC  में कराया चेकअप, जम्मू का दौरा रद्द

न्यूज़ फ्लिक्स भारत, हिमाचल। शनिवार की सुबह  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आईजीएमसी पहुंचे. यहां वे पेट दर्द की शिकायत के बाद जांच कराने पहुंचे थे. आईजीएमसी में डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड व वल्ड टेस्ट किए. हालांकि उनकी अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट सामान्य है और वल्ड टेस्ट की रिपोर्ट के लिए इंतजार किया जा रहा है. वहीं, जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज सीएम को जम्मू जाना था लेकिन तबीयत खराब होने के चलते उनका जम्मू दौरा रद्द कर दिया गया है.

वहीं, मुख्यमंत्री की सेहत को लेकर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एमएस राहुल राव ने बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की शिकायत के बाद अल्ट्रासाउंड से लिए अस्पताल आए थे. सीएम का अल्ट्रासाउंड किया गया जिसकी रिपोर्ट सामान्य है. वहीं उनके वल्ड टेस्ट किए गए है जिनकी रिपोर्ट कुछ देर बाद आएगी. डॉक्टरों द्वारा उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है.