National

भारतीय सांसदों के पहुंचने से पहले मॉस्को पर ड्रोन अटैक, हवा में घूमता रहा प्लेन

ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी और इसकी जरूरत के बारे में जानकारी देने रूस पहुंचे भारतीय डेलिगेशन के विमान की लैंडिंग से ठीक पहले मॉस्को एयरपोर्ट पर यूक्रेन ने ड्रोन हमला कर दिया है. इस ड्रोन के अटैक के समय भारतीय सांसदों का विमान मॉस्को में एंट्री कर चुका था, हालांकि उसकी लैंडिंग नहीं हुई थी. बताया जा रहा है कि इस हमले के बाद सभी विमानों की आवाजाही एयरपोर्ट पर रोक दी गई है.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से दुनिया को रूबरू करवाने के मकसद भारत की ओर से 6 प्रतिनिधि मंडल अलग-अलग देशों की यात्रा कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक डेलिगेशन डीएमके सांसद कनिमोझी के साथ सपा सांसद राजीव राय, आरजेडी सांसद प्रेमचंद गुप्ता, कैप्टन बृजेश, अशोकर कुमार मित्तल और मंजीव सिंह पूरी प्रमुख रूप से शामिल हैं. इनके मॉस्को में एंट्री करते ही यूक्रेन की ओर से मॉस्को एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला कर दिया गया है. ऐसे में सांसदों का विमान काफी देर तक हवा में ही घूमता रहा. बाद में इस सेफ जगह पर लैंड कराया गया है.