प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आगाज हो चुका है. बहुत से लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. महाकुंभ पूरी दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है. महाकुंभ के दौरान यहां स्नान करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं. ऐसे में यहां स्नान करने के बाद कुछ बातें हैं जिनका आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए. स्नान के बाद कुछ चीजों का दान करने से हमाने पितर प्रसन्न होते हैं
अन्न का दान
हिंदू धर्म में अन्न का दान महादान कहा जाता है. इसी कारण कुंभ स्नान के बाद आपको अन्न का दान जरूर करना चाहिए. आपके पितरों की आत्मा को भी मुक्ति मिलती है. पितरों के आशीर्वाद से आपके जीवन में भी अच्छे बदलाव होते हैं.
कपड़ों का दान
महाकुंभ में स्नान के बाद जरूरतमंदों को कपड़ों दान भी जरूर करना चाहिए. ऐसे में अपनी सामर्थ्य के अनुसार महाकुंभ स्नान के बाद कपड़ों का दान अवश्य करना चाहिए.
गंगा जल का दान
महाकुंभ में स्नान करने के बाद गंगा या त्रिवेणी घाट का जल भी लोग अपने साथ लाते हैं. इस गंगाजल को घर में रखना शुभ होता है और साथ ही इसका दान करने से भी आपको लाभ की प्राप्ति होती है.
गाय और अनाज का दान
अनाज और गाय का दान करना महादान माना जाता है. गाय का दान या गौशालाओं में अनाज का दान करना महाकुंभ के बाद बहुत पुण्यकारी होता है. इन दोनों चीज का दान आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं और सुख-शांति भी मिलती है.









