‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अब ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के प्रोड्यूसर के रूप में उन्हें टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार का साथ मिला है। फिल्म उनके प्रोडक्शन हाउस ‘आई एम बुद्धा’ और टी-सीरीज के बैनर तले बनेगी, और डायरेक्शन भी विवेक अग्निहोत्री खुद करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए उस मिशन पर आधारित होगी, जो 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए हमले के बाद शुरू किया गया था। बॉलीवुड में कई फिल्ममेकर पहले भी इस ऑपरेशन पर फिल्म बनाने के लिए टाइटल रजिस्टर कर चुके हैं। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को विवेक अग्निहोत्री और भूषण कुमार मिलकर तैयार करेंगे, जो टी-सीरीज और विवेक की प्रोडक्शन कंपनी I AM Buddha के बैनर तले बनेगी।
फिल्म के नाम, टाइटल और निर्माण की शुरूआत की तारीख फिलहाल स्पष्ट नहीं है। विवेक का पिछला अनुभव ‘द कश्मीर फाइल्स’ के साथ शानदार रहा था, जो सिर्फ 20 करोड़ के बजट में बनी और दुनियाभर से 300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन कर गई थी। वहीं, उनकी आखिरी रिलीज़ ‘द बंगाल फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 23.15 करोड़ रुपये की कमाई की और फ्लॉप रही थी।
इस नए प्रोजेक्ट से फिल्म उद्योग और दर्शकों में काफी उत्साह है, क्योंकि यह फिल्म न केवल ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित होगी बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की कहानी को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में दिखाएगी।









