दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 276 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
एक्यूआई के पैमाने के अनुसार:
- शून्य से 50: ‘अच्छा’,
- 51 से 100: ‘संतोषजनक’,
- 101 से 200: ‘मध्यम’,
- 201 से 300: ‘खराब’,
- 301 से 400: ‘बेहद खराब’,
- 401 से 500: ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं।
आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 94% दर्ज किया गया। दिन के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।